सोनभद्र

झारखंड में मुड़भेड़ को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, चलाया चेकिंग अभियान

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र से लगभग 70 किलोमीटर दूर सटे झारखंड राज्य के रंका थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के साथ रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गढ़वा जिला के रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लगी है। जिसे देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग बुटबेढवा सहित धरतीडोलवा, मूडिसेमर, मेदनीखाड, बैरखड़, हरपुरा,बरखोरहा के रास्ते पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी व उप निरीक्षक सुरेश चंद यादव, नागेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस,पीएसी बल के द्वारा सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि नक्सली व पुलिस के मुठभेड़ के बाबत जहां तक हमें जानकारी हुई है कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा जख्मी हुए हैं उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका हास्पीटल रेफर कर दिया है। शंकर प्रसाद कुशवाहा के बांह में गोली लगी है। जख्मी रंका थाना प्रभारी को उनके साथी जवान इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया इसके बाद उन्हें रेफर किया गया है।
सटे राज झारखंड में नक्सली व पुलिस मुठभेड़ होने के कारण थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बसे गांव में सघन जांच व तलाशी अभियान किया जा रहा है ताकि बार्डर क्षेत्र के हर गांव सुरक्षित रहे किसी भी तरह का कोई असामाजिक तत्व की मौजूदगी नहीं होने दिया जाएगा, अपराधी व नक्सलियों को रोकने के लिए थाने की पुलिस व पीएससी पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार