सोनभद्र

बड़ी खबर-पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव 11 को आएंगे दुद्धी

पूर्व मंत्रियों ने किया सभास्थल का चयन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम दुद्धी तहसील मुख्यालय पर निर्धारित किया गया है। वे यहां राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। इस परिपेक्ष्य में समाजवादी पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष (राज्य मंत्री) व्यास जी गोंड व पूर्व परिवार कल्याण राज्यमंत्री विजय सिंह गोंड ने अपने दल बल के साथ टाउन क्लब खेल मैदान व जीआईसी क्रीड़ांगन पहुंचकर कार्यक्रम कराने के लिए स्थल का जायजा किया। सपा की टीम ने टाउन क्लब के खेल मैदान व जीआईसी क्रीड़ांगन में अलग-अलग स्थान पर सभा तथा हेलीकॉप्टर उतारने पर विचार कर रही है।

पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड ने बताया कि 11 फरवरी को दुद्धी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार इत्यादि राज्यों के हजारों आदिवासी शिरकत करेंगे। उन्होंने दुद्धी विधानसभा के विधायक को बलात्कार मामले में कोर्ट से सुनाई सजा का सम्मान करते हुए कहा कि ये भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ है। टिकट देने का कोई मापदंड या पैमाना भाजपा के पास नही है। कई अन्य अपराधियों से पार्टी भरी पड़ी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह गोंड, पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष सेकरार अहमद,अविनाश यादव, सपानेत्री शीला मरावी, राजेश गोंड सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार