सोनभद्र

कम्बल पाकर गलन में गर्मी का एहसास किया मुफ़लिसों ने

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्लब दुद्धी खेल मैदान पर खुले प्रगति फाउंडेशन वस्त्र बैंक के तरफ से रविवार को सैकड़ों गरीब, असहायों व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। कंबल वितरण में नगर के तमाम समजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर चैयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। मानव सेवा से बढ़कर कोई और काम नहीं है।

प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने कहा कि ठंड के दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के अधिकारी आनंद राजन के प्रतिनिधी के रुप में राजू शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते हैं। कम्बल पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खुशी से खिल गए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से राजू शर्मा (प्रतिनिधी आनंद राजन ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट) की तरफ से 25 कम्बल प्रगति फाउंडेशन को मुहैय्या कराया गया। इसी प्रकार मनोज जायसवाल 15, अभिषेक मसीह उर्फ बाबा भाई 5, चंदन बीज भंडार 5, ओम प्रकाश बर्तन दुकान 5, अभिषेक सोनी, बैंक ऑफ़ इंडिया दुद्धी, नीरज जनरल स्टोर, असफाक अली रेलवे गेट, मधुसूदन सोनी, राहुल ज्वेलर्स जैसे तमाम लोगों के सहयोग से वितरण किया गया।
इस मौके पर मनोज जायसवाल, राजू शर्मा, डा. धर्मेद्र पाल, कुलभूषण पांडे, दिलीप पांडे, अनुराग, मधुसूदन, संतोष चौरसिया, पवन सिंह, फिरोज और प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार