सोनभद्र

ग्राम प्रधान तारा देवी और लेखपाल के द्वारा 30 कंबल का किया गया वितरण

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूटबेडवा के पंचायत भवन पर आज दोपहर तहसील प्रशासन के द्वारा ग्राम पंचायत में बुजुर्ग व अति गरीब 30 ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड व गलन को देखते हुए कंबल का वितरण हल्का के कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल अमरेश पटेल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में वितरण किया गया।

ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में कंबल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान तारा देवी ने मौजूद बुजुर्ग ग्रामीण को बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के मध्येनजर मिले आदेश के तहत तहसील प्रशासन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया जा रहा है।
वही लेखपाल अमरेश पटेल ने कहा कि समय-समय पर शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे गरीब व असहाय लोगों को सरकार के द्वारा सुविधा दी जा रही है इसी क्रम में आज 30 ग्रामीणों को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया जा रहा है आप इस ठंड में रात्रि विश्राम के दौरान कंबल ओढ़ कर अपने जीवन को ठंड से बचने का काम करेंगे।
कंबल पाने वाले लाभार्थी हमीदा, निर्मला देवी, सोना देवी, दुलारी देवी, उर्मिला देवी, नवल किशोर गुप्ता, विमला देवी, जोखन, रसमणि देवी, बलराम, फकरुल्लाह, जमुनिया देवी, बिरझ ठाकुर, राकेश कुमार, दिलीप गुप्ता, फकीरचंद, सोहर राम, लखन लाल, राजकुमार, नानू महतो, इलायची देवी, शकुंतला देवी, वृंदा देवी, पंपति देवी, तेतरी देवी, बिरजू, शर्नीचर, चमेली देवी मौजूद थे कमल वितरण के दौरान वार्ड सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार