सोनभद्र

प्रत्याशी घर – घर जाकर मांग रहे वोट, वकील मतदाताओं की हो रही फजीहत

*18 दिसंबर को होगी टेंडर वोटिंग

* अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 21 दिसंबर को होगा मतदान, 22 दिसंबर को होगी मतगणना

* चुनावी सरगर्मी हुई तेज
फोटो: प्रत्याशी

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए 18 दिसंबर सोमवार को टेंडर वोटिंग कराई जाएगी। हालांकि 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 22 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर – घर जाकर वोट मांग रहे हैं ,जिससे वकील मतदाताओं की फजीहत बढ़ गई है। इससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि सिर्फ चार पदों पर मतदान होना है,जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा शामिल हैं। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 18 दिसंबर को टेंडर वोटिंग होगी। इसके लिए जो वकील मतदाता 21 दिसंबर को मतदान के दिन आवश्यक कार्य से बाहर रहेंगे उनसे प्रार्थना पत्र लेकर अनुमति मिलने पर ही टेंडर वोटिंग करने दिया जाएगा। हालांकि 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से घर – घर जाकर संपर्क कर वोट मांगने की वजह से वकील मतदाता खासे परेशान हैं । क्योंकि 14 प्रत्याशी बार – बार घर पहुंच रहे हैं।जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार