सोनभद्र

नहीं रहे कनहर सिंचाई परियोजना की कार्यदायी संस्था एचईएस के जीएम ए राजन

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के अमवार में स्थित मुख्य बांध को शुरू कराने में अहम किरदार निभाने वाले कार्य दाई संस्था के तत्कालीन जीएम ए राजन का शुक्रवार को तड़के निधन हो गया। वे इन दिनों अस्वस्थता की वजह से अपने मूल निवास केरल के त्रिवेंद्रपुरम में ही रह रहे थे। हजारों किमी दूर उनके निधन की सूचना मिलते ही यहां मातम फैल गया। कंपनी के एजीएम संजीव कुमार एवं सत्यनारायण राजू ने खबर की पुष्टि करते हुए परियोजना के लिए उनके द्वारा किये महत्वपूर्ण योगदान को साझा किया। बताया कि विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य न खोने वाले ए राजन का कुछ साल पहले बाईपास सर्जरी हुआ था। संतान के रूप में उनकी दो पुत्री जो इन दिनों सिंगापुर व दुबई में रहती है। शनिवार को उनके पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार पैतृक घर केरल में ही किया जाएगा। उनकी शोक में एचईएस शनिवार को परियोजना का निर्माण कार्य बंद रखने का फैसला किया है।वही परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही कनहर आंदोलन से जुड़े लोगों ने भी मृतक आत्मा के प्रति अपनी संवेदना जताई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार