सोनभद्र

अखिल भारतीय डाक सेवा मंडल ने दिया धरना

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक मंडल मिर्जापुर संघ के आह्वान से क्षेत्र के ग्रामीण 12 दिसंबर से शुरू डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहा
कर्मचारियों ने विंढमगंज सलैयाडीह स्थित पोस्ट आफिस पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि संघ के निर्देश पर हड़ताल शुरू की गई है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।प्रमुख मांगो में 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ देने की मांग की है।
जिसमें नियमित कर्मचारियों के समान 1 जनवरी 2006 से टीआरसी (समय संबंधित निरंतरता भत्ता) का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण वरिष्ठ नागरिकों / बंचिग के लिए वेटेज वृद्धि, समयबद्ध वित्तीय उन्नयन शामिल है। सभी शाखा कार्यालयों (बीओ) को लेपटॉप प्रिंटर और ब्राडबैंड नेटवर्क उपलब्ध कराने की मांग की है और भी मांगे है।
डाक कर्मचारियों ने बताया कि ए.आई.जी.डी.एस.यू. के केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली के आव्हान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल 12 दिसंबर से की जा रही है।उन्होंने बताया कि अनेकों बार एक दिवसीय हड़तालों पर भी प्रशासन ने आश्वासन के सिवा कुछ नहीं किया।बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की हैं कि हमे 8 से 10 घंटे काम करवाया जाता हैं और जो वेतन दिया जाता हैं वो सिर्फ 4 घंटे का ही दिया जाता हैं। उनकी मांग हैं की 8 घंटे का वेतन हमे दिया जाना चाहिए साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना चाहिए।वही नरेगा और आईबीपी का काम करवाया जाता हैं उसे न करवाया जाए। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं तो आगे इसी तरह हमारी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।मौके पे रविकांत यादव‌ प्रमोद कुमार,सत्यानंजल कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण डाक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार