सोनभद्र

बिजली बिल समाधान कैम्प में 75 हजार की हुई राजस्व वसूली

सोनभद्र प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांवों में बिजली समाधान कैम्प के तहत मंगलवार को रायकलोनी बीजपुर सबस्टेशन पर एसडीओ म्योरपुर राहुल सुंदरम की मौजूदगी में बिजली बिल समाधान कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कैम्प में कई लोगों के बिल और मीटर की गबड़ी को ठीक करते हुए 75000 रुपये बकाया बिल को राजस्व खाते में जमा कराया गया। साथ ही कई उपभोक्ताओं ने छूट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि कैम्प में क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को सरचार्ज और ब्याज में सम्पूर्ण छूट का लाभ देते हुए पचहत्तर हजार रुपये की राजस्व वसूली की गयीं। इस दौरान कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा कर दिसम्बर तक बिल जमा करने का समय मांगा। काफी लोगों के मीटर रीडिंग में हुई गड़बड़ी को सुधार करते हुए बिल जमा कराया गया।अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक बिल जमा नही किया है वे माह दिसम्बर तक सरकार के महत्वपूर्ण योजना का सरचार्ज और सम्पूर्ण ब्याज माफी का लाभ उठाते हुए बिल जमा कर दें। इस मौके पर टीजी टू अयोध्या प्रसाद गुप्ता,रितेश वर्मा, सुदीप कुमार, लाइनमैन गिरेन्द्र यादव, छोटेलाल,जितेंद्र यादव,रहमत अली,मुहम्मद तसऊवर अंसारी,सूरज देव,गुलाब चंद, बाबूलाल सहित कई बिजली कर्मियों ने बिजली कैम्प को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार