सोनभद्र

प्रगति फाउंडेशन और दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस को मिला सतत सेवा का सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन भटिंडा पंजाब के तत्वावधान में नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। कस्बे में प्रगति फाउंडेशन और दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस द्वारा निःशुल्क ब्लड डोनेशन, गौ रक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली संस्था को द ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 के सम्मान से नवाजा गया। हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन के संस्थापक आनंद जैन ने प्रगति फाउंडेशन और दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि को सम्मान पत्र सौंपते हुए उनके द्वारा चलाई गई जनसेवा की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने भविष्य में निरंतर अपने इस सामाजिक दायित्व की निर्वहन करने की अपील की।
सम्मान ग्रहण कर अपने नगर लौटे विकास अग्रहरि ने कहा कि सभी के आशीर्वाद, प्यार, साथ और सहयोग के बदौलत निःशुल्क और निस्वार्थ सेवा भाव से मानवता की सेवा के लिए इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय सम्मान समारोह भटिंडा पंजाब में मिला है। नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 का यह सम्मान मेरा सम्मान दुद्धी क्षेत्र का सम्मान है। प्रगति फाउंडेशन और दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस की पूरी टीम एक माध्यम मात्र है। टीम हर वक्त , हर स्थिति परिस्थिति में जरूरतमंद की जरूरत के समय हरसंभव मदद के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार