सोनभद्र

गायत्री प्रज्ञा मंडल के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज कल्याण मंडप पर आज गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के नेतृत्व में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के डाक्टरों की टीम के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप लगाया गया जिसमें इलाके के दर्जनों ग्राम पंचायत से सैकड़ो लोगों ने अपने नेत्रों का जांच करने के लिए पहुंचे इस निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण कैंप में लगभग 250 मरीजों की आंखों का जांच डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया गया जिसमें 55 मरीजों को चश्मा एवं दवा दिया गया तथा 50 मरीज के आंखों में मोतियाबिंद हो चुके ग्रामीण को ऑपरेशन हेतु निशुल्क वाहन से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट को भेजा गया इस मौके पर गायत्री प्रज्ञा मंडल के परिजन रामदास कुशवाह ने बताया कि अब से लगातार आगामी हर माह के 4 तारीख को उक्त टीमों के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण का शिविर लगाया जाएगा। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए हुए डॉक्टरों की टीम में विपिन तिवारी सुखेंद्र यादव लवकुश यादव दयाराम सिंह सुशील मौजूद थे साथ ही साथ गायत्री प्रज्ञा मंडल के परिजनों में हुलाश यादव उमेश जायसवाल राजेश केसरी महेश कुशवाहा ओम प्रकाश यादव प्रेमचंद कुशवाहा हर्षित चंद्रवंशी आदि लोग आए हुए मरीजों के सहयोग में लग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार