सोनभद्र

अधिवक्ता दिवस के रूप में मना देश के प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिवस

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल एवं दुद्धी बार के अधिवक्ताओं ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ अधिवक्ता दिवस के रुप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की विद्वता को एक्जामिनर ने भी अपने से श्रेष्ठ स्थान देकर, साबित कर दिया था कि उनका स्थान कोई नही ले सकता। वक्ताओं ने कहा कि उनके जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाकर हम अधिवक्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। कई वक्ताओं ने खासकर अधिवक्ता एकता और जूनियर-सीनियर सम्मान की बातों को गंभीरता से रखते हुए कहा कि हमारे अधिवक्ता समाज को विद्वता की उपाधि माननीय न्यायालयों द्वारा पहले से ही प्राप्त है।उसे हमें अपने संस्कार व सीनियर सम्मान के साथ अनवरत बनाये रखना होगा।वक्ताओं ने नये युवा अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कानून की किताबों को पढ़कर, तर्कसंगत बहस के साथ अपने को प्रूफ करने में करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने संयुक्त रूप से किया और संचालन दुद्धी बार सचिव दिनेश कुमार ने किया। समारोह को पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमचन्द यादव, दिनेश अग्रहरि, कैलाश गुप्ता, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह, उमेश चंद, संतोष कुमार, रविन्द्र कुमार,पीयूष अग्रहरि, जवाहर लाल, राकेश श्रीवास्तव,राकेश गुप्ता, मनोज आजादसमेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

* होनहार अधिवक्ता दीपिका का अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। अधिवक्ता दिवस पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने दुद्धी बार की युवा होनहार अधिवक्ता दीपिका चंद्रवंशी को कानूनी सीख में ऊर्जावान लगन व संस्कार के लिए सम्मानित करने की घोषणा की। अंत में सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं दुद्धी बार अध्यक्ष श्री जौहरी ने संयुक्त रूप से दीपिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर,अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां
Download App