सोनभद्र

अधिवक्ता दिवस के रूप में मना डाक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस

वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह को किया गया सम्मानित

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग का अनुशरण करने की प्रतिबद्धता दोहराई।सोनभद्र बार एसो. सोनभद्र सभागार में न्यायिक अधिकारीगण एडीजे एवी सिंह , सीजेएम एपी सिंह के साथ एसबीए अध्यक्ष एनके पाठक ने अधिवक्ताओं के साथ डा. राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एड. की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्यारे सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं द्वारा डाॅ राजेंद्र प्रसाद के जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। उक्त आयोजन में अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पांडेय, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, अरुण प्रताप सिंह, ओपी राय,अरुण मिश्रा, राजीव गौतम, अखिलेश पांडेय, राजेश शरण मिश्र,विजय प्रकाश पांडेय, अविनाश तिवारी, जय शंकर तिवारी, मनोज मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, अरुण सिंघल, रितेश मिश्रा, धर्मेन्द्र तिवारी, आशुतोष पाठक, गीता गौर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार