सोनभद्र

बाहर कमाने गए युवक की हादसे में मौत

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। हैदराबाद कमाने गए विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव निवासी एक युवक की हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे। धुमा निवासी 23 वर्षीय रामाशंकर पुत्र भून्नी लाल छ: माह पहले हैदराबाद शहर गया था। वहां पर हैदराबाद कम्पनी जैधर आर एम सी में काम करता था। रोज की भांति मंगलवार को भी कार्य कर ही रहा था। सेंसर खराब होने पर मशीन का बकेट सर पर गिर गया जिससे गंम्भीर चोट लगी। मौके में उपस्थित लोगों के द्वारा आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने पंचनामा कर कंपनी के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा शव घर भेजा। जैसे ही एम्बुलेंस गांव पहुंची की आस आप के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी हर कोई दुखी था। रामाशंकर के घर की माली हालत खराब होने से ही रामाशंकर हैदराबाद गया था। कुछ महीने ही गुजरे थे कि उसकी मौत की खबर आ गई। मौके पर लालमणि, सुरेंद्र भारती, अमन रामप्रवेश, राजेश भारती सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार