सोनभद्र

श्याम प्रभु की निकली शोभा यात्रा, जागरण में भजनों पर झूमे भक्त

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता। थाना के अंतर्गत सलैयाडीह स्थित कल्याण मंडप परिसर में बीती रात्री को श्याम परिवार के परिजनों के द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया सर्व प्रथम मां वैष्णो धर्मशाला के परिसर से गाड़ी पर सजी भव्य श्याम जी की प्रतिमा के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र पर श्याम बाबा के भजनों पर झूमते हुए सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने विंढमगंज बाजार के मुड़ी सिमर मोड सब्जी मंडी साहू चौक अपर बाजार होते हुए रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रघुवर मिष्ठान भंडार के सामने जलपान करने के साथ ध्वनि बस तारक यंत्र पर बाबा है हमारे कर दो नैया पार बंसी वाले के धुन पर भव्य श्याम शोभा यात्रा मैं नाचते गाते शोभायात्रा वापस कल्याण मंडप पर पहुंची। जिसकी निगरानी विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी अपने दल के साथ कर रहे थे। शोभायात्रा पहुंचने के बाद श्याम प्रभु की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना विद्वान पंडित ने कराई। दीप प्रज्ज्वलित कर श्याम जागरण का शुभारंभ किया गया। भजन गायक संजीव शर्मा ने श्याम जी आपकी कृपा से हर काम है रहा है, बाबा की कृपा बनी हो, सांवरिया सरकार हम पर दया करो फंसी है नैना हमारी पर लगाओ भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दरबार में मौजूद लोग हारे का सहारा बाबा है हमारा के जोरदार नारे लग रहे थे। कोलकाता से मोहिनी केडिया ,कृष्णा शर्मा,श्वेता ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा खाटू श्याम का सुंदर व आकर्षक दरबार रहा। श्रद्धालु ने फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था ।जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर संजीव अग्रहरी विनोद जायसवाल किसलय मयूर राकेश अग्रहरी पवन कुमार रजक आंनद जायसवाल,अविनाश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, सुनील गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता,अमीत जायसवाल,विकास जायसवाल, शिव अग्रवाल, नंदलाल केसरी मन्नू केसरी संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित
Download App