सोनभद्र

राष्ट्रीय कार्यक्रम कौमी एकता सप्ताह के तहत कल दुद्धी में बहेगी कविता और गजलों की रसधार

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा का राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे उद्घाटन

दुद्धी में होगा देश के नामचीन कवियों और शायरों का जमावड़ा

राष्ट्रीय कवि शम्भू शिखर, लटूरी लट्ठ, प्रीति पांडेय और इमरान को लेकर श्रोताओं में है खासा उत्साह

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी के ऐतिहासिक कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को 38वां साल का चोला पहनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में देश के कई नामी गिरामी कवियों एवं शायरों के आने की संस्तुति मिल चुकी है। साल भर तक इंतजार कराने वाली बुद्धिजीवी वर्ग के इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले श्रोताओं को इस बार राष्ट्रीय कवि शम्भू शिखर, लटूरी लट्ठ, कवियत्री प्रीति पांडेय, विभा शुक्ला को सुनने को लेकर खासा उत्साह है। कौमी एकता समिति के मुख्य संरक्षक रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि 25 नवंबर को तहसील परिसर में परंपरागत रूप से आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार रविन्द्र जायसवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद रामशकल जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गोंड, विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड, सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी, नगर चैयरमैन कमलेश मोहन और एनसीएल के संजीव दीक्षित मौजूद रहेंगे।
अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में हास्य व्यंग के राष्ट्रीय कवि बिहार निवासी शम्भू शिखर, टूंडला से लतूरी लट्ठ, छत्तीसगढ़ से हीरामणि वैष्णों, मध्य प्रदेश से ओज रस के कवि अभिराम पाठक, प्रतापगढ़ से गीत गंधर्व की कवियत्री प्रीति पांडेय, देवरिया से गीतकार मनमोहन मिश्रा, वाराणसी से शायर इमरान बनारसी व श्रृंगार रस की कवियत्री विभा शुक्ला तथा जनपद के अनपरा से वीर रस के कवि कमलेश राजहंस के आने की संस्तुति मिल चुकी है।
कोषाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी ने सभी सुधीजनों से इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनकर, मानस कवियों द्वारा प्रस्तुत देश विदेश की गतिविधियों, राजनैतिक हलचल समेत हास्य व्यंग्य आदि पर आधारित बेहतरीन प्रसंग से लुत्फ़नदोज होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App