सोनभद्र

बेटी की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में अनियंत्रित बाइक सवार की मौत हो गई। झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के खाला खुटिया निवासी राम चन्द्र 45 वर्ष की बुधवार को देर शाम विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के घीवही गांव में मोटरसाइकिल से गिर कर मौत हो गई। रामचन्द्र महुली में अपने साढू के घर तेरहवीं का कार्यक्रम में आया हुआ था। तेरहवीं से देर शाम को अपने घर झारखंड जा रहा था। जैसे ही घिवही गांव के पास पहुंचा उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। ग्रामीणों की सहयोग से घायलावस्था में समुदायक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। जहां चिकित्सक डॉ मनोज एक्का ने देखते मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अपनी बिटिया को ससुराल छोड़ने बाइक से गया हुआ था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन