सोनभद्र

राष्ट्रीयता एवं देशप्रेम भावना के प्रतीक पावन खिंड दौड़ में दौड़ी दुद्धी

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीयता एवं देशप्रेम की भावना के प्रतीक पावन खिंड के ऐतिहासिक दौड़ में दुद्धी नगरी के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।
गुरुवार को प्रातः करीब 11 बजे रामलीला ग्राउंड से आयोजित इस ऐतिहासिक दौड़ को चेयरमैन कमलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब दो किमी की लंबी दौड़ में सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज के पांच सौ छात्र-छात्राओं के अलावा नगर के हर वर्ग से जुड़े सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अमवार तिराहा से वापस रामलीला ग्राउंड पहुंची और समारोह में तब्दील हो गई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आप सब इस दौड़ के माध्यम से एक इतिहास का सृजन करने जा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठा सैनिकों के कुछ संदर्भ दुद्धी से भी जुड़ते हैं, जहां पूरा देश छत्रपति शिवाजी के हिंदवी स्वराज की स्थापना का 350 वां वर्ष मना रहा है। वहीं सोनभद्र में पावन खिंड दौड़ के आयोजन द्वारा उन स्मृतियों को पुनः ताजा कर जिले को एक नई ऊंचाई देने का भी कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक ने कहा कि देश की अस्मिता व स्वाभिमान के रक्षार्थ छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष 13 जुलाई 1660 को 62 किमी तक पथरीली व जंगली रास्ते से अपने 300 मराठा सैनिकों के साथ हजारो आक्रांताओ से युद्ध करते हुए पावन खिंड नामक स्थान पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस वीरगाथा को अमरत्व प्रदान करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह एवं महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ में प्रतिभाग करने वालों को बधाई देते हुए, आपात स्थिति सहित अन्य मामलों में पुलिस सहायता की विस्तृत जानकारी दी।अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने पावन खिंड दौड़ का महत्व बताते हुए सबका आभार जताया।अंत में सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस मौके पर सभासद धीरज जायसवाल,पवन सिंह, विष्णुकांत तिवारी,विष्णु अग्रहरि,देवेश मोहन,सुशील गुप्ता,भीम जायसवाल,मदन तिवारी,अनमोल अग्रहरि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन