सोनभद्र

राघवेंद्र नारायण बने एमपी विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक

फोटो: राघवेंद्र नारायण
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। दिल्ली- कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है ।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है ।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रेवांचल के जीत की जिम्मेदारी कांग्रेस के युवा चेहरे राघवेंद्र नारायण के ऊपर पार्टी ने भरोसा जताया हैं । सुरजेवाला ने उन्हें रीवा सहित सेमरिया विधानसभाओं के जीत का जिम्मा सौपते हुए एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
बता दें कि राघवेंद्र नारायण गांधी परिवार के नजदीकी और उत्तर प्रदेश के युवा चेहरे में से एक हैं। मुश्किल हालात में भी चट्टान की तरह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले राघवेंद्र नारायण एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव सहित तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए एक जिताऊ जमीनी नेता व जबर्दस्त संगठन कार्यकर्ता की छवि है ।
प्रदेश के अधिकांशतः छात्र संघ चुनाओं में जीत व कैंपसों की राजनीति के कारण युवाओं के उपर उनकी पकड़ मानी जाती है ।
इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है।
सियासी विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को फिर से सत्तासीन करने में इन पर्यवेक्षकों की भी अहम भूमिका रहेगी ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App