सोनभद्र

स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के मझौली गांव में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्रथम वर्ष प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों ने शारिरिक व आत्मरक्षा के लिये प्रदर्शन भी किया। विभाग कार्यवाह दीपनारायण जी, जिला कार्यवाह रविन्द्र जी, जिला प्रचारक योगेश जी ने बताया कि प्रशिक्षण में क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आये हुए 71 स्वयंसेवकों ने प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रतिभाग किया। शिविर में स्वयंसेवकों को दंड, लाठी चलाने समेत अन्य शारीरिक व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेते हुए समाजसेवा कार्यों को भी बताया गया। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से राष्ट्रहित व समाज सेवा में किए जा रहे कार्यो एवं संघ के उद्देश्यों और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रही। इस बीच संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बौद्धिक सम्बोधन भी हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवक को विभिन्न जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विभाग कार्यवाह दीपनारायण जी, जिला कार्यवाह रविन्द्र, जिला प्रचार योगेश, नन्दलाल जी, तीन खंड के प्रचारक विवेक जी, आयुष जी, रितेश जी नगर संघचालक अमरनाथ जी, खंड कार्यवाह मनोज, रितेश, मनोज जी, बबलू जी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App