सोनभद्र

ट्रेन के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत

सबसे पहले sbn पर

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया-झारोखुर्द गांव की सीमांत पर सोमवार की देरशाम रेलवे ट्रैक किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला की ट्रेन का झटका लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
झारोखुर्द निवासी बेचनी देवी पत्नी रामदयाल अपने घर जाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे से जा रही थी। इस बीच उसी ट्रैक से एक ट्रेन गुजरने लगी। उस पर वृद्धा वही खड़ी होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करने लगी। अचानक धड़धड़ाते ट्रेन के झटका लगने से महिला रेलवे लाइन की ओर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात एसआई तेज बहादुर राय व मनोज कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App