सोनभद्र

31वा बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सीनियर में अखिलेश और जूनियर में कुमारी चंद्र मणि ने मारी बाजी

आठ विद्यालयों के 56 छात्रों ने प्रस्तुत किए 28 प्रोजेक्ट

विज्ञान का उपयोग प्रकृति सरंक्षण और मनुष्य के भलाई में हो

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में सोमवार को 31 वा जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया जिसमे सीनियर वर्ग में कमलेश शिक्षा निकेतन गोविंदपुर,जी आई सी पिपरी की कृति सोनी द्वितीय,जीवन शाला मनबसा के सूरज तीसरे स्थान पर रहे जूनियर वर्ग में भी शिक्षा निकेतन के चंद्रमणि,जीवन शाला बकुलिया कि अनुराधा और तीसरा स्थान कमलेश को मिला । कार्यक्रम संयोजक सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना था जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन

तुलसी,चकवड़,का अध्ययन,पुराने तालाबों का सर्वेक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन, पोषक तत्वों की कमी से स्वास्थ्य पर प्रभाव,रेणुकूट क्षेत्र में हर घर में पौधो का सरंक्षण, आदि विषय को लेकर जी आई सी पिपरी अनपरा आदित्य बिरला इंटर कालेज हाई स्कूल चौन्ना सहित आश्रम संचालित विद्यालय के बाल विज्ञानियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।समापन में साहित्यकार अजय शेखर और डा लवकुश प्रजापति मोनिका मिश्रा ने विज्ञान को मानव जीवन,और प्रकृति के सरंक्षण में उपयोग का आह्वान किया और कहा कि प्रकृति को पूरक बनाए दोहन का साधन ना समझे और पेड़ पौधों का सरंक्षण करे।अपने अंदर के विज्ञान को समझे और आगे बढ़े ।विमल सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगिता ना होकर विज्ञान को समझने और आगे बढ़ने का मंच है और जो विद्यालय अग्रणी नही आए वे भी सफल है असफल ना समझे।निर्णायक मंडल मे रामजन्म यादव, अरुण पांडेय ,सत्यम सिंह,आयुष कुमार,सियासत अली, यशवी पांडेय,निलेश त्रिपाठी, आदि शामिल रहे।मौके पर देवनाथ इंदु बला, दिवाकर ,केवला,विनय,आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान