सोनभद्र

प्रधान संघ की बैठक में उठा प्रधान की गिरफ्तारी का मुद्दा

दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय प्रधान संघ की बैठक अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई| बैठक में बीते दिनों क्षेत्र के धूमा ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव की गिरफ्तारी पर सवाल खड़ा करते हुए वक्ताओ ने पुलिस पर शोषणात्मक कारवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि गंवई राजनीति में विपक्षी खेमे से जुड़े एक ग्रामीण ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर संबंधित ग्राम प्रधान पर व्यापक पैमाने पर शौचालय निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया था| जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने शुरूआती जांच में कुछ शौचालय का निर्माण अधूरा देख संबंधित प्रधान एवं सचिव को तत्काल उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया| जिस पर ग्राम प्रधान एवं सचिव ने अपने खर्चे से उन शौचालयों का पुन: निर्माण करा दिया| इसके पश्चात जांच कमेटी ने प्रधान एवं सचिव को क्लीन चिट देते हुए आरोपों से दोष मुक्त कर दिया| इसके बावजूद इलाकाई पुलिस ने प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बजाय संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव का उत्पीडन करना शुरू कर दिया| उनके शोषण के खिलाफ जब आवाज उठानी शुरू किया,तो ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| पुलिस के इस कारवाई की प्रधान संघ ने जबर्दस्त निंदा करते हुए शीर्ष अधिकारीयों से अपील किया कि वे मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रकरण का पटाक्षेप कर जिला जेल में निरुद्ध ग्राम प्रधान की रिहाइ का मार्ग परस्त करने की मांग की है| बैठक में मुख्य रूप से गुंजा देवी,जगतनारायण,नकछेदी राम,सुरेश चन्द्र,गरीबा आल,संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App