सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास की 15 बिंदुओं पर चर्चा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त, एन आर एल एम, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सर्व शिक्षा अभियान, पशुपालन तथा कृषि सहित कुल 15 बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मौजूद विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में चल रहे योजनाओं को बताया ताकि योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाया जा सके। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि शौचालय, आवास सहित सभी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही। कोई भी योजना किसी व्यक्ति विशेष को नही बल्कि सभी वर्ग के लोगों में लाभ दिया जा रहा है। सभी अधिकारी कर्मचारी समय से लाभार्थियों को सुविधा देने में लापरवाही नहीं करेंगे। किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसे तत्काल मुझे सूचना दे ताकि निस्तारण किया जा सके। सरकार की मंशा के अनुसार हर अधिकारी और कर्मचारी काम करें। ब्लॉक के सभी अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, स्वास्थ्य शिक्षा तथा साफ सफाई पर विशेष जोर देने की अपील किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, नकछेदी यादव, मनोज कुमार, संजय कुमार, अर्चना कुशवाहा, गुंजा देवी खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, एडीओ सहकारिता मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, अरुण यादव, घनश्याम, सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार