सोनभद्र

ईसाई समुदाय के लोगों ने दुद्धी में शोभायात्रा निकाल कर दिया शांति का संदेश

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित कृपाओं की माता चर्च परिसर में गत 3 दिनों से चल रहा आध्यात्मिक सभा का समापन रविवार को फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। शोभा यात्रा के पूर्व आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन का फादर लोबो ने बुके देकर अभिनंदन किया। शुक्रवार से चल रहे ईसाई समुदाय के इस आध्यात्मिक सभा में झारखंड, मिर्जापुर, ओबरा, रेनुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, रिहंद नगर और रावर्ट्सगंज से आए सैकड़ों लोगों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। शिविर के अंतिम दिन रविवार को प्रभु यीशु मसीह और उनकी माता मरियम की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें चल रहे लोग प्रभु यीशु मसीह के बताये शांति संदेश दे रहे थे।करीब दो सौ मीटर लम्बी जुलूस आकर्षण के केन्द्र रही। इसमें नन्हे बच्चे, बुजुर्ग समेत सैकडों महिलाएं व पुरूष धर्मावलम्बी शामिल हुए। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कृपाओं की माता चर्च पहुंची। दर्जनों धर्म गुरुओं ने अपने प्रवचनों में शांति, क्षमा, दया और देश प्रेम का संदेश दिया। शोभायात्रा के बाद कृपाओं की माता चर्च परिसर में मुख्य अनुष्ठाता इलाहाबाद धर्मप्रांत के नव अभिषिक्त धर्माध्यक्ष डॉ लुईस मस्करेनस द्वारा सभा में उपस्थित पुरोहितगणों के साथ पवित्र युक्ति पूजन विधि का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुद्धी के फादर टाइट्स लोबो, फादर वैलेरियन डिसूजा, फादर रेमंड डिसूजा, अनूप मसीह, पवन मसीह, सिरिल, अनिता, अम्बला मिंज, मोनिका, नीलकमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App