सोनभद्र

राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 37 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में शनिवार को रोजगार मेला का संपन्न हुआ। दिनभर चले साक्षात्कार के दौरान 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया| जिसमे विभिन्न कंपनियों के नुमाइंदों द्वारा 37 को रोजगार के लिए चयनित किया। इस बाबत नोडल संस्था के प्रधानाचार्य जीएस यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार युवाओं को रोजगार दिलाने के दिशा में उन्हें न सिर्फ योग्यता अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है,बल्कि उनके सुनहरे भविष्य के लिए नियमित तौर पर रोजगार मेले का आयोजन कर विशेष रूप से निजी कंपनियों के नुमाइंदों को आमंत्रित किया जाता है| जिससे प्रशिक्षु एवं रोजगारदाता कंपनी के लोग एक दुसरे को समझ कर अपनी आवश्यकतानुसार युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके| इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला| इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों युवा देश के कई नामी गिरामी कंपनी में अपनी कुशल सेवा के जरिये कंपनियों को भी आकर्षित करने का कार्य कर रहे है| इस मौके पर गोपाल दास ,जिला सेवायोजन अधिकारी के साथ विनोद कुमार यादव समेत अन्य प्रशिक्षक गण मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात