सोनभद्र

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कालरात्रि तिथि पर निकाली गई कलश यात्रा

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडिसेमर में नवरात्र के आज सातवें दिन सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देवानंद के अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण महिला व पुरुषों के द्वारा कलश यात्रा निकालकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरयू यादव के नेतृत्व में लगभग 100 साल पुराना पीपल के वृक्ष के नीचे ब्रहम बाबा की पूजन अर्चन करने के पश्चात मालिया नदी पर पंडित शेषमणि के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के पश्चात कलश में जल भर शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पास कलश की स्थापना की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरयू यादव ने कहा कि बीते कई वर्षों से अनवरत नवरात्र में सप्तमी तिथि को कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करने के पश्चात दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के मूर्ति के पास स्थापित किया जाता है। वही दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देवानंद ने बताया कि पूर्वजों के समय से ही मां भगवती की आराधना के दौरान सप्तमी तिथि को कलश यात्रा गांव में भ्रमण कराया जाता है गांव के बुजुर्गों के द्वारा यह बताया जाता है कि सच्चे मन व सच्चे हृदय के साथ अगर मां भगवती की आराधना व पूजा अर्चन नहीं किया जाता है तो गांव में अनिष्ट होने का भय ग्रामीणों में व्याप्त रहता है इसलिए ग्रामीण महिला व पुरुष,बच्चे सच्चे हृदय व स्वच्छ तन मन के साथ पूजा अर्चना में नवरात्र के पर्व पर लगे रहते हैं इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र पर मां दुर्गे से संबंधित भजन बजाए जा रहे हैं तथा जगह-जगह पर मां भगवती की जय, दुर्गा भवानी की जय, कालरात्रि मैया की जय के नारे गुजर रहे थे। इस मौके पर सुखदेव प्रसाद, सरवन पासवान, बनवारी यादव, विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीपक पासवान, बबलू शर्मा, राजेश शर्मा, पिंटू शर्मा, पप्पू पासवान, अंकित यादव, मनीष पासवान, जितेंद्र पासवान, मनोज पासवान शाहिद सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App