सोनभद्र

छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच कोतवाली पुलिस ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

कई मार्गों पर चले एंटी रोमियो अभियान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कोतवाली पुलिस द्वारा वृहस्पतिवार को मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान के तहत क्षेत्र के अनुभव इंटरमीडिएट कालेज कादल में विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने बाल विवाह, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम तथा सरकारी योजनाओ से संबंधित जानकारी।
प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी द्वारा सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108, 112,1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में रनिंग, चेयर गेम, कबड्डी आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन के स्थान अर्जित करने वाली विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के कई मार्गों पर एंटीरोमियो चेकिंग भी की गई। समूचे दिन दुद्धी थानाध्यक्ष नागेश सिंह रघुवंशी के साथ महिला थानाध्यक्ष दुद्धी सविता सरोज, महिला आरक्षी प्रिया यादव, महिला आरक्षी संयोगिता गोंड आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान