सोनभद्र

डिजिटल शिक्षा के लिए मिले उपकरणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में कंपोजिट विद्यालय से रविवार की रात्रि चोरों ने उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रेश मौर्य रोजाना की तरह सोमवार को विद्यालय खोलने जैसे ही पहुंचे ताला टूटा हुआ देख संन्न रह गए। विद्यालय के प्रोजेक्टर, बैटरी, इन्वर्टर, यूपीएस, एंप्लीफायर, टैबलेट गायब मिला। फर्श पर कई कदमों के निशान दिख रहे थे। बच्चों के डिजिटल शिक्षा के लिए मिले उपकरण चोरी हो जाने से मासूम बच्चों की शिक्षा बाधित हो गई है। चंद्रेश मौर्य ने कोतवाली दुद्धी को अज्ञात लोंगो के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स विद्यालय पहुँच प्रभारी चंद्रेश मौर्य, शिक्षिका पम्मी कुमारी व अनुदेशक पवन कुमार से पूछताछ किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात