सोनभद्र

11 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नियमित योग करने का लिया संकल्प
– चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। चुर्क इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे 11 दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा निर्देशित योग शिविर के क्रम में युवा भारत जिला महामंत्री /सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र में कराए जा रहे शिविर के आखिरी दिन पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, नगर प्रभारी अजय कुमार पांडेय द्वारा योग साधक छात्र छात्राओं को ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, चक्रासन भस्त्रिका कपालभाति, अनुलोम- विलोम प्राणायाम, सिंह दहाड़ , हास्य आसान करके उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत तरीके से समझाया गया। बीच-बीच में करें योग रहे निरोग का नारा गुजता रहा। अंत में शांति पाठ के साथ शिविर का समापन हुआ।
पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी भ्राता दुर्गेश योगी जी द्वारा जनपद सोनभद्र में जगह-जगह शिविर लगाकर योग का प्रचार प्रसार करते रहने के लिए जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के माध्यम से पतंजलि का टी-शर्ट देकर उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात