सोनभद्र

सोनभद्र से 3 शिक्षक ऑडियो विकास कार्यशाला हेतु चयनित

सोनभद्र। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन धीरे-धीरे शुरु हो गया है। इसी क्रम में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अपने क्षेत्र के स्थानीय बोली भाषाओं के साथ मानक भाषा तक ले आने के लिए हिंदी राज भाषा संस्थान वाराणसी ने सोनभद्र के प्रा0 वि0 दुरावलखुर्द,घोरावल से कमलेश कुमार गुप्त, कंपोजिट विद्यालय धरतीडोलवा, दुद्धी से प्रवीण कुमार द्विवेदी और कंपोजिट विद्यालय हरनाकछार ,दुद्धी से मनोज कुमार पाण्डेय को स्थानीय बोली भाषाओं में कहानी, कविताओं के आडियो विकास हेतु 5 दिवसीय कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है।
उक्त कार्यशाला में शामिल होने जा रहे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व राज्यस्तरीय आई सी टी पुरस्कृत शिक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि हिंदी राज भाषा संस्थान वाराणसी के निदेशक डॉ0 ऋचा जोशी और कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप जायसवाल जी के मार्गदर्शन में 5 दिनों का एक कार्यशाला आयोजित किया गया है जिसमें सोनभद्र के चयनित 3 शिक्षक यहां के स्थानीय बोली भोजपुरी,बढ़हरिया में शिक्षकों द्वारा लिखित व राज्य स्तर पर चयनित कहानी और कविताओं का आडियो विकास करेंगे। इन शिक्षकों के चयन पर सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक व जिला समन्वयक जय किशोर वर्मा ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान