सोनभद्र

मुकुट पूजन के साथ शुरू हुआ दुद्धी का रामलीला

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को दोपहर बाद मुकूट पूजन के साथ सैकड़ों साल पुरानी श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ हो गया। यहां श्रीराम लीला मंचन एक बड़े उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। मंचन से जुड़े स्थानीय कलाकार महीनो पूर्व अपना मूल काम धाम छोड़कर इसकी तैयारी में लग जाते है। यही कारण है कि शनिवार को जैसे ही स्थानीय कलाकारों ने सजे धजे मंच पर मुकूट रख उसकी पूजन की शुरू किया, वैसे ही प्रबुद्ध वर्ग के तमाम लोगों के कदम खुद ब खुद मंच की ओर खींचे चले गये। इसकी औपचारिक शुभारंभ रात में नारद मोह की लीला से हुई।
विवेकानन्द चौबे ने मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान कमलेश सिंह कमल ने बकायदे ब्रह्मदेव एवं मुकुट की पुरे श्रद्धाभाव विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर हवन किया। इस मौके पर दिवंगत कलाकारों को भी नमन कर निर्विघ्न लीला का सफल मंचन करने हेतु निवेदित एवं सहयोग स्वरूप आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव कमल कुमार कानू, देवेन्द्र मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा, संदीप गुप्ता, पियूष अग्रहरी, राकेश श्रीवास्तव, पवन सिंह,नीरज अग्रहरि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान