सोनभद्र

शिक्षा मित्रों के हक के लिए होगी आर-पार की लड़ाई-प्रदेश अध्यक्ष

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ सोनभद्र की समीक्षा बैठक कस्बा के निजी होटल में सम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने शिक्षा मित्रों के हक के लिए आर पार की लड़ाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार से शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास कर लिए है लेकिन सरकार शिक्षा मित्रों की समस्याओं को लेकर जरा भी गम्भीर नहीं है। शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। 18 अक्टूबर की तैयारियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जनपद का एक एक शिक्षा मित्र लखनऊ पहुचे इसके लिए हमारे संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी जागरूकता अभियान में जुटे हुए हैं। जनपद के सभी विकास खंडों से शिक्षामित्रों को लखनऊ ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए शिक्षा मित्र धरना प्रदर्शन करेंगे और तब तक नहीं हटेंगे जब तक कि सरकार शिक्षा मित्रों की समस्याओं का स्थाई समाधान नही कर देती है। रमेश मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्रीराम द्विवेदी संगठन मंत्री, शिवशंकर राजभर प्रांतीय मंत्री, भूपेंद्र सिंह वाराणसी मंडल सभी वक्ताओ ने कहा की सरकार से अपनी संघ के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। सरकार कभी भी शिक्षा मित्रों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया है। चुनाव व जनगणना सहित अन्य कार्य को बड़ी उम्मीदें लगाकर काम कराती है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ब्लाक अध्यक्ष धमेंद्र सिंह, निरंजन अग्रहरि, विवेक सांडिल्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार