सोनभद्र

पचीस हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने मथुरा से किया गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) नाबालिक लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा बेचने के मामले मे विगत सात वर्षों से फरार चल रहे पचीस हजार के इनामियां अपराधी को बभनी पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 2016 में पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था की मेरे वा मेरे भाई की मेरे भाई की लडकी को घघरा निवासी लीलावती पुत्री रामलाल खरवार,तथा चैनपुर निवासी उर्मिला पुत्री श्याम बिहारी ने बहला फुसला कर राजस्थान या मथुरा में कहीं बेंच दिया है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मथुरा से दोनो अपहृत नाबालिक लड़कियों को बरामद किया था ।जिसमे नाबालिक लड़कियों ने इस मानव तस्करी के खेल में चार आरोपियों क्रमश दिनेश पुत्र नेतराम,सतवीर जाट पुत्र खजान सिंह,कलुआ पुत्र करण सिंह, नीरज जाट पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गद्दी चौक पैगाव थाना शेर गढ़ जनपद मथुरा का नाम बताया था जिसमे एक अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । जिसमे बभनी पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 वा 83 कुर्की की कार्यवाही कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था ।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उक्त तीन वांछित अभियुक्त को हाजिर होने के लिए न्यायालय द्वारा विभिन्न आदेशिका जारी करते हुए अंततः पुनः धारा 83 की आदेशिका जारी की गई थी उक्त वांछित अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसमे वांछित अभियुक्त नीरज जाट पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गद्दी चौक पैगांव,थाना शेर गढ़ जनपद मथुरा से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया ।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी उपनिरीक्षक बीर बहादुर चौधरी, हेड कांस्टेबल भरत यादव शामिल रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान