सोनभद्र

अधेड़ को मोटरसाइकिल से धक्का मार युवक फरार, गंभीर हालत में रिफर

मामला क्षेत्र के गुलालझरिया का
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया में शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार युवक ने गांव के ही अधेड़ को धक्का मार मौके से फरार हो गया। घायल अधेड़ 55 वर्षीय रामवृक्ष पुत्र स्व.पलटन सीएचसी दुद्धी के चिकित्सकों ने सीरियस देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घायल व्यक्ति के पुत्र सूर्यवंशी यादव ने कोतवाली दुद्धी में प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है के उसके पिता रामवृक्ष शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे कुछ सामान लेने घर से दुद्धी के लिए जा रहे थे। इस बीच गांव का।ही निवासी उनका पड़ोसी रामप्रसाद पुत्र जगनारायण सिंह नशे में बुरी तरह धुत्त होकर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलते आया और पिता जी को धक्का मारकर फरार हो गया। गांव के लोग उसे मौके पर रोकने की कोशिश किये मगर नशे में वह किसी की नहीं सुना। तत्काल घायल पिता रामवृक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। मगर अत्यधिक रक्तस्राव और हेड इंजुरी को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार