सोनभद्र

‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की तर्ज पर बीडर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

प्रधान सहित बीडीओ व सचिव रहे मौजूद

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीडर में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम सचिवालय के ग्राउंड के अंदर एवं स्कूल व मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर सदस्य एवं ग्रामवासियों का भी सहयोग रहा। ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत हमारी जिम्मेदारी हैै। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी की उपस्थिति रही, सफाई अभियान में
भाग लेने वाले ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र , ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह रोजगार सेवक जसवंत कुमार ग्राम निवासी बृज किशोर कुमार अभिमन्यु पटेल पवन पटेल धीरज रणधीर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App