सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में दुद्धी सीओ आफिस परिसर में चला स्वच्छता अभियान

दुद्धी/सोनभद्र (एम. एस. अंसारी) प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व मे दुद्धी सीओ आफिस परिसर मे चला स्वच्छता अभियान। दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने स्वच्छता के प्रति पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाकर सीओ आफिस परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में फावड़ा, खुरपा, झाडू आदि लेकर पूरे परिसर के सामने सूखी खड़ी घास व झाडिय़ां और गंदगी की सफाई की गयी। सफाई करते हुए पुलिस विभाग जोश व जज्बा के साथ परिसर की सफाई किया। सीओ आफिस के अंदर वर्षों से जंगल झाड़ से परिसर पटा हुआ था।

वहीँ फरियादियों के बैठने के स्थान पर भी सफाई अभियान चलाया गया। प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ रहने के लिए अहम जरूरी है। स्वच्छ रहें व एक पौधा लगाये तभी हम स्वच्छ हवा ले सकते है। हर नागरिक को अपने स्वेच्छा से साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिये। स्वच्छता ही जीवन है यह स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर समस्त पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App