सोनभद्र

मां काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, प्रवेश गुप्ता बने अध्यक्ष

बैठक में प्रस्तुत किया गया पिछले साल का आय व्यय का ब्यौरा

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। स्थानीय बाजार स्थित काली मंदिर के प्रांगण में बुधवार की शाम दुर्गापूजा को लेकर बैठक पुजारी राजीव रंजन तिवारी उर्फ बब्लू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए के द्वारा विगत वर्ष की आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया गया। सर्वसम्मति से इस वर्ष भी मां दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए को पुनः बनाया गया। पूजा समिति संरक्षक के रूप में अशोक जायसवाल, अरविंद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अरूण जायसवाल बने। ग्रामीणों एवं सदस्यों के सहमति से निर्णय लिया गया कि इस इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाए जाने एवं आकर्षक पंडाल तथा स्थानिय महिलाओं एवम् लड़कियों के द्वारा डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।इस मौके पर मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी के द्वारा संरक्षक गण एवं प्रधान प्रतिनिधि को मां काली के प्रसाद स्वरूप अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक संपन्न के बाद व्यंजन का उत्तम व्यवस्था था जिसे श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। इस मौके पर डब्लू जयसवाल, संजय गुप्ता, प्रभात कुमार ,सुमन गुप्ता, अजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता , विकाश गुप्ता, सुनिल कुमार सन्नी, नंदलाल केसरी, रिशु जयसवाल,नंदकिशोर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र, डीसी, विक्की, शिवम, राजकमल, बुटवेढवा प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु सिंह,लव कुश चंद्रवंशी, नंदु पंडीत,मनोज तिवारी, पप्पू गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अन्य सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App