सोनभद्र

ट्रैक्टर से दबकर बाईक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता)

रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलीयारी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से बाईक सवार एक व्यक्ति की दबकर दर्दनाक मौत हो गई सुचना पर पहुची रायपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई मिली जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलीयारी मार्ग पर नगवां ब्लॉक मुख्यालय के पास शुक्रवार को करीब 4.30 बजे वैनी के तरफ से रामगढ़ की ओर जा रहे बाईक से विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रेक्टर ने अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक और उसका चालक ट्रेक्टर ट्राली के नीचे आ गया जिससे बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर ट्रैक्टर ने कुचल दिया बाइक सवार व्यक्ति के सर पर चक्का चढ़ जाने से उसकी तत्काल मौत हो गई जिससे घटनास्थल पर ही हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की घटनास्थल पर ही भीड़ जमा हो गई घटनास्थल से ही किसी के द्वारा रायपुर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने मृतक के जेब से मोबाइल निकाल फोन मिलाया तो पता चला कि उसका नाम सुकालू गुप्ता पुत्र नारायण उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी पुरना कला थाना पन्नुगंज है परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है वहीं पुलिस द्वारा ट्रेक्टर और चालक सहित शव को कब्जे में ले आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App