सोनभद्र

दो दिवसीय पूर्वाचल जोन खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ समापन

दुद्धी/सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) जीआईसी मैदान में पूर्वांचल जोन द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीडा रैली एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन सभी छात्रों को पुरस्कृत कर किया गया। क्षेत्रीय क्रीडा रैली एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि राजेश्वर श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों ने खेल के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किये हैं। कई तरह के खेल में छात्र छात्रा प्रतिभाग किया है। जिसमें छात्राएं काफी अच्छे प्रदर्शन किये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआईसी के प्रिंसिपल ऋषिकेश पाठक एवं जीजीआईसी के प्रिंसिपल डॉ स्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस खेल के प्रतिस्पर्धा में कुल ब्लाक के 19 इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राओं ने अलग अलग खेल में प्रतिभाग किया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400, 800 मीटर का दौड़ एवं गोला लंबी कूद, भाला प्रक्षेप सहित अन्य खेलों में छात्रों ने प्रतिभाग किया।
खेल के प्रतिस्पर्धा में जीआईसी दुद्धी का छात्र उमाशंकर ने थ्री कूद, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीँ सोनांचल इंटर कालेज की छात्रा पार्वती ने 800 एवं 100 मीटर की दौड़, भाला प्रक्षेप में प्रथम स्थान लाने पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीँ इस खेल के प्रतिस्पर्धा में सबसे ज्यादा प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राएं सोनांचल इंटर कालेजदुद्धी, जीजीआईसी दुद्धी, जीआईसी दुद्धी के रहे। इस अवसर पर अभिजीत त्रिपाठी, डा दिव्या रॉय, रीता राय, ज्योति वर्मा, आदर्श तिवारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अमर सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App