सोनभद्र

विस्थापितों की समस्या को लेकर बैठक सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र (एम.एस. अंसारी) कनहर विस्थापित समिति की बैठक अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई । इसमें मुख्य रूप से विस्थापित कालोनी मे निःशुल्क बिजली, साफ पानी, नाली व ढक्क्न, व नाली निकास, प्रत्येक विस्थापित को लाल कार्ड व दिन दयाल उपाध्याय आवास, 1-8 तक विद्यालय, आँगन वाड़ी केंद्र, एनम सेंटर, निर्मित अस्पताल चालू किया जाये, खेलने व रामलीला हेतु फिल्ड , स्टेज , असमय वर्षा के कारण सुखा घोषित करना तथा 622 विस्थापितों तत्काल विस्थापन पैकेज दिया जाना, तथा 31 मार्च 2023 के नए सर्वे को लागु कर विस्थापन का लाभ दिया जाना, राशन दुकान विस्थापित् कालोनी में स्थापित कर राशन दिया जाये, इत्यादि 21 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
संचालन चिंतामणि ने किया। बैठक मे मंशुर आलम, सुभाष भारती प्रधान प्रतिनिधि अमवार, रामलाल प्रधान कोरची, सूर्यमणी यादव प्रतिनिधि बरखोहरा, दीनानाथ प्रधान भिसूर, उदयपाल प्रधान कुदरी बैरखड़, जलालूदिन प्रधान प्रतिनिधि सुंदरी,प्रभास ,सूर्यमणी, ललदेव कोरची, कृष्णा लाम्बी, रामनरेश यादव बरखोहरा, नंदलाल सुगवामन, तथा धर्मजीत व मुंशी राम भगवानदास बिडीसी राजाराम बीडीसी,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App