सोनभद्र

मासूमों के सर से छिन गया मां का साया विषैले सर्प के काटने से मौत

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र पंचायत के थाना पन्नूगंज क्षेत्र के जयमोहनी (सौली) गांव में बीते मध्यरात्रि के बाद लगभग 12:30 बजे चारपाई पर सो रही विवाहिता को विषैले सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई। परिजनों ने बताया कि फूलवंती दुसाद उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बिजेंदर दुसाद अपने घर में चारपाई पर सोई थी। रात लगभग 12:30 बजे दाहिने पैर में विषैले सर्प ने काट लिया। सर्प के काटते ही चिल्लाने लगी तब तक घर के अन्य सदस्य सोरहे थे अचानक चिल्लाने से सब की नींद खुली तो सोरही महिला के पास दौड़कर देखा तो एक करैत जो काफी जहरीला बताए जाते है सर्प माटी का बना अनाज रखने वाला कुठीला के पास बैठा हुआ है दिखाई दिया घर के सदस्य लोग तत्काल झाड़फूक कराने के लिए ले महिला को गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा( तियरा) ले गए जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र चतरा से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।जिला अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक की शव को लेकर घर आ गए परिवार के लोगों द्वारा थाना क्षेत्र के पन्नूगंज पुलिस को लिखित सूचना दिया गया पन्नूगंज पुलिस घर के लोगो के सूचना के बाद पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है मृतका के तीन लड़की व एक लड़का बताया गया है पिंकी बड़ी लड़की की शादी हो गई है अमरजीत उम्र 12 वर्ष, रिंकी उम्र 9 वर्ष ,विद्या उम्र 7 वर्ष घर पर ही बगल में सो रहे थे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे...
Download App