सोनभद्र

दुद्धी के विकास के लिए कनहर परियोजना की नहरों का हो निर्माण

केंद्र सरकार से पैसा दिलाएं आरएसएस प्रतिनिधि

कनहर विस्थापितों की समस्याओं का हो अति शीघ्र समाधान

दुद्धी, सोनभद्र। कल कनहर विस्थापितों की समस्याओं पर तहसील प्रशासन द्वारा की गई जनसुनवाई का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि विस्थापितों की समस्याओं के मुकम्मल समाधान और दुद्धी के विकास के लिए महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना के शेष बचे हुए काम मुख्यतः नहर निर्माण के लिए जरूरी है की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मांगे गए 1050 करोड़ को तत्काल देने का काम करें। उन्होंने जनसुनवाई में मौजूद आरएसएस प्रतिनिधि से अपील की कि केंद्र व राज्य में उनकी ही सरकार है ऐसी स्थिति में उन्हें केंद्र सरकार से 1050 करोड रुपए तत्काल दिलवाने का काम करना चाहिए और जब तक यह ना हो तब तक राज्य सरकार से पूर्णतया डूब चुके 11 गांव के विस्थापितों को मुआवजा दिलाने, विस्थापित कॉलोनी में शुद्ध पेयजल, सफाई, बेहतर चिकित्सा के लिए अस्पताल, पक्की सड़क, इंटरमीडिएट कॉलेज और विस्थापित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कनहर विस्थापितों के मौलिक अधिकारों के हनन को संज्ञान में लेकर डीएम को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसलिए यह जरूरी है कि जनसुनवाई की खानापूर्ति की जगह विस्थापितों की समस्याओं का मुकम्मल समाधान किया जाए। मूल सूची से छूटे हुए विस्थापित परिवारों को विस्थापन पैकेज का लाभ देने के लिए तत्काल सर्वे कराया जाए, प्रपत्र तीन व ग्यारह व जल मग्न टापू में बसे हुए विस्थापितों का नाम विस्थापन सूची में शामिल किया जाए और कनहर आंदोलन के दौरान लगे मुकदमे वापस लिए जाएं, कनहर विस्थापित कॉलोनी को नई ग्राम पंचायत घोषित किया जाए। इस संबंध में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की टीम अति शीघ्र कनहर विस्थापितों से मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App