सोनभद्र

गणपति बप्पा मोरया जयकारे के बीच निकली शोभायात्रा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा में वृहस्पतिवार की देर शाम को श्री महाबीर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर सहित अन्य जगहों से श्री गणेश जी की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी। नगर के शोभायात्रा में युवक, पुरुष एवं बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते थिरकते रहे। शोभायात्रा नगर के टाउन क्लब मैदान, म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मेन चौक, अमवार मोड़ से होकर कस्बा में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने जगह जगह शोभायात्रा को रोक कर पूजन अर्चन किया। भगवान गणेश की शोभायात्रा देखने को आसपास का भीड़ उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए बैंड वालों की धार्मिक धुनों पर युवा वर्ग जमकर थिरका। गणेश भक्तों द्वारा लगाए गए गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान