सोनभद्र

डीसीडीएफ की पहली बैठक में 14 सूत्रीय एजेंडे पर बोर्ड ने लगाई मुहर

डीसीडीएफ में नियम विरुद्ध किया गया किराया वृद्धि वापस

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड की प्रथम बैठक चेयरमैन श्रीमती रईसा खातून की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की 14 सूत्रीय एजेंडे पर बोर्ड ने विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।
घंटों चली लम्बी चर्चा में संचालक मंडल की बातों एवं सुझावों को सुनने के बाद चेयरमैन श्रीमती खातून ने सर्वप्रथम संस्था की आयवृद्धि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुद्धी ब्लाक के तुर्रीडीह गांव, म्योरपुर ब्लाक के सेंदुर गांव व बभनी में संस्था की आयवृद्धि हेतु धान व गेहूं क्रय केंद्र तथा खाद-बीज की दुकान खोली जायेगी। इसके अलावा डीसीएफ के आवासीय कालोनी में रह रहे किरायेदारों के किराये में नियम विरुद्ध किये वृद्धि को तत्काल वापस लेते हुए, नियमानुसार हर तीन वर्ष पर किराये की रकम में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके साथ ही डीसीएफ द्वारा बनवाये गये काम्प्लेक्स में दुकानों के आवंटन सहित अन्य बिंदुओं पर भी सर्वसम्मति से अहम निर्णय लिये गये।संचालन संस्था के सचिव एडीसीओ डॉ सुरेश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सूर्यमणि यादव, डायरेक्टर मोजिब अहमद,हरिहर प्रसाद,रामअधार,रीता देवी,धीरज आनंद,अयोध्या प्रसाद,संजय कुमार तिवारी,धनंजय कुमार,दिलीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान