सोनभद्र

शादी की वादा कर 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले 7 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप बीते तहसील दिवस पर मौजूद उच्च अधिकारियों से लगायी थी। युवती के आरोप पर गांव में लगातार तीन दिन तक पंचायत हुई। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में भरी पंचायत में आरोपी युवक ने जुर्म स्वीकार करते हुए युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड बॉर्डर से सेट थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जनजाति के 22 वर्षीय युवती ने बीते तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी कि गांव के ही 25 वर्षीय युवक बीते 7 सालों से हमें शादी करने का वादा करके हमारे साथ शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था, परंतु बीते चार माह पूर्व गांव के ही दूसरी बिरादरी के दो लड़कों के द्वारा हमारे खिलाफ भड़काकर व षड्यंत्र रच करके एक माह पुर्व उक्त युवक को पड़ोसी राज्य झारखंड के ग्राम खुटिया निवासी एक युवती से शादी कर लिया। जानकारी होने के बाद जब मैं उक्त युवक से पूछने गई तो हमें भद्दी भद्दी जाति सूचक शब्द कहते हुए तुमसे शादी नहीं करेंगे तुम्हें जहां जाना है जाओ मैं सब देख लूंगा कह कर चला गया जिससे दु:खी होकर मैं तहसील दिवस पर न्याय की गुहार लगाई है।तहसील दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्र पर आज स्थानीय थाने में मौजूद उपनिरीक्षक अफरोज आलम ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की गहनता से पूछताछ की गई तथा कहा कि मामला काफी संगीन है।दोनों पक्षों कि बातों को सुना जा रहा है तथा मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक नहीं है, दोषी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा तथा युवती को न्याय अवश्य मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App