सोनभद्र

मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए मांग दिवस कल

ब्लॉक पर धरना दे मुख्यमंत्री को भेजेंगे पत्र
म्योरपुर, सोनभद्र। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए आयुष्मान कार्ड, बीमा, आवास, पेंशन, पुत्री विवाह अनुदान, मुफ्त शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण देने, मनरेगा में 200 दिन काम की गारंटी और जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत देने की मांग को लेकर कल मजदूर किसान मंच की तरफ से म्योरपुर ब्लाक में एकदिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। असंगठित मजदूरों के साझा मंच की तरफ से पूरे प्रदेश में आज 15 सितंबर को मांग दिवस मनाया जा रहा है जिसके तहत म्योरपुर ब्लॉक में भी कार्यक्रम होगा। मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में 8 करोड़ से ज्यादा मज़दूरों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर हुआ है लेकिन कानून में प्रावधान होने के बावजूद उनके सामाजिक सुरक्षा के लिए किसी भी योजना की घोषणा सरकार ने नहीं की है। मनरेगा में बजट कटौती के चलते पूरे क्षेत्र में मनरेगा ठप पड़ी है और बड़े पैमाने पर मजदूरी बकाया है। लगातार पड़े सूखे के कारण जनपद में और विशेष तौर पर दुध्दी तहसील में अकाल की स्थितियां पैदा हो रही है। आने वाले समय में आम आदमी की बात तो छोड़ दीजिए पशुओं के लिए भी पीने के पानी का संकट हो जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया। इन सवालों को कल धरने में उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार