सोनभद्र

90 लाख शराब के साथ 2 तस्कर को राबर्ट्सगंज, एसओजी,सर्विलांस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) 90 लाख शराब के साथ 2 तस्कर को राबर्ट्सगंज,एसओजी, सर्विलांस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संकलन तैयार किया गया, दिनांक 13.09.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर पंजाब से चलकर राबर्ट्सगंज के रास्ते झारखंड बिहार बेचने के लिये जा रहे है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाने वाले मुख्य मार्ग पर पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के पास (थाना रॉबर्ट्सगंज) घेराबंदी कर 01 अदद ट्रक संख्या HR 45 B 0051 में लोड 994 पेटी में 8911 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY FOR SALE IN PUNJAB ONLY” (अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये की अवैध शराब) की बरामदगी मय Poultry food के प्रवंचनापूर्वक, प्रतिरूपित कागजात के की गयी तथा ट्रक चालक सहित अन्तर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर मुकदमा अपराध संख्या 536/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार ट्रक के चालक ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में Poultry food के स्थान पर धान की भूसी की बोरियो के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटिंया है । इसके पूर्व भी कई बार हम लोग ट्रक से पंजाब से अंग्रेजी शराब झारखंड बिहार में ऊँचे दाम पर बेचने हेतु ले जा चुके है इसके बदले में हमलोगो को मजदूरी के अतिरिक्त माल को सही सलामत पहुँचाने पर 10000/- रु0 इनाम के तौर पर मिलता है । उक्त वाहन मे लदी अवैध अंग्रेजी शराब वाहन स्वामी राजकुमार पुत्र बच्चन राम निवासी धीर, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल (हरियाणा) 132023 ने पंजाब दिल्ली राज्य से दुमका (झारखण्ड ) ले जाने हेतु दिया जिस पर मैं अपने साथी के साथ उक्त शराब को लेकर पंजाब से राबर्ट्सगंज के रास्ते डुमका (झारखण्ड) ले जा रहे थे ।

गिरफ्तार आरोपी
01. राजेश पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत निवासी धीर, थाना कुंजपुरा जनपद करनाल (हरियाणा ) उम्र लगभग 50 वर्ष ।
02. राजाराम पुत्र बचनाराम निवासी खेड़ी जटान, थाना इन्दरी, जनपद करनाल (हरियाणा) उम्र लगभग 55 वर्ष ।

*वांछित अभियुक्त-*
01. राजकुमार पुत्र बच्चन राम निवासी धीर, थाना कुंजपुरा जनपद करनाल (हरियाणा) ।

बरामदगी का विवरण
01. 994 पेटियों मे कुल 8911 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 90 लाख रूपये) बरामद ।
02. एक अदद ट्रक संख्या HR 45 B 0051 ।

गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
01. प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत, थाना राबर्टसगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, प्रभारी SOG/ सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
03. व0उ0नि0 श्री रामसिंहासन शर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 सौरभ राय , हे0का0 प्रकाश सिंह व का0 अमित सिंह सर्विलान्स सेल जनपद सोनभद्र ।
05. हे0का0 जगदीश मौर्या , हे0का0 अमर सिंह , हे0का0 शशि प्रताप सिंह , हे0का0 सतीश पटेल , का0 रितेश पटेल , का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
06. हे0का0 अजय मौर्या ,का0 रमेश गौड़, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App