सोनभद्र

तीन दिवसीय “महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर” का हुआ समापन।

17 पंचायतों के ग्राम स्तर पर नेतृत्व करने वाली 50 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में बुधवार की शाम तीन दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन जे पी आंदोलन से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका पुतुल ने किया।उन्होंने ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन धीरे धीरे होता है।महिलाओ के अधिकार और घर आंगन से बाहर निकलने शिक्षा स्वास्थ्य में परिवर्तन आ रहा है।जरूरत है कि परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास होता रहे। उन्होंने पुरुष महिला समानता, महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है क्यों?, महिला कानून की जानकारी और महत्व, शौचालय का प्रयोग, पँचायती राज, पँचायत में महिलाओं की भागीदारी, वर्तमान में महिलाओं के समक्ष चुनौतीया,महिलाओं के किये पोषण की आवश्यकता, पोषण वाटिका, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने पर चर्चा हुई।नीरा ने अनुभव बताते हुए कहा कि शुरुआती दौर में महिलाए मीटिंग में नही आती थी।और अब पुरुष कम आते है महिलाए ज्यादा आती है। स्कूलों में भी लड़किया ज्यादा जा रही है लडको की संख्या कम है।लेकिन शिक्षा सबको मिले तो ही परिवर्तन संभव है। शिविर का संचालन और संयोजन यश्वी पांडेय तथा राम सुभाग ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App