सोनभद्र

दो बाइकों की टक्कर में चार हुए गंभीर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा के डीआर पैलेश होटल के समीप दो बाइक सवारों में जोरदार टक्कर हुई। दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दिलीप 33 पुत्र रामबदन, रंजीत कुमार 23 पुत्र रमेश निवासी करौदा थाना मड़िहान मिर्जापुर कस्बा के वार्ड नं दो में तिलक समारोह कार्यक्रम में आये हुए थे। तिलक के दहेज में अपाचे बाइक लेकर दोनों युवक बाजार करने निकले हुए थे। उसी बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार मुकेश कुमार 17 पुत्र बालकेश्वर, सूरज कुमार 16 पुत्र राजेश दोनों निवासी पतरिहा जोरदार टकरा गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के नगरवासी परमजीत अग्रहरि बंशी यादव ने कई लोगों के साथ सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए दो युवकों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App