सोनभद्र

सोन नदी संगम तट गोठानी में सोन संगम आरती संपन्न

गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक पूजन

11 वर्षों से प्रति वर्ष होता है यह आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। चोपन ब्लाक अन्तर्गत अगोरी किले के पास स्थित गोठानी ग्राम में गुप्त काशी के नाम से सुप्रसिद्ध सिद्ध देवालय बाबा सोमनाथ मंदिर के सामने स्थित सोन,बिजुल व रेणुका नदी के संगम पर मंगलवार को हर वर्ष की भांति सोन संगम आरती स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसके पूर्व इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र ने सपरिवार बाबा सोमनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक पूजन का कार्यक्रम पं.अरविन्द शुक्ला ने सम्पन्न कराया । तत्पश्चात बंश की रक्षा करने वाली मां बंसरा देवी का सपत्नीक दर्शन पूजन किया व मित्रों व स्थानीय जनों संग संगम का पूजन अर्चन कर आरती किया। मौके पर उपस्थित जनों को प्रसाद देकर ,भोजन भी कराया ।
बता दें कि वर्ष 2012 से सोन संगम आरती प्रति वर्ष संयोजक सुधाकर मिश्र के जरिए कराई जा रही है। रुद्राभिषेक पूजन, हरिकीर्तन, विशाल भंडारा भी कराया जाता रहा है। कोरेना कल के समय से ही यह आयोजन वृहद स्तर पर नहीं किया जा रहा है। इसके पहले जिले के आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों आदि की मौजूदगी में असहाय ,निर्धन ,जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, वस्त्र वितरण के साथ ही विशिष्ट लोगों का सम्मान आदि कार्यक्रम भी होता रहा है। उक्त अवसर पर एसपी तनेजा,आचार्य रामप्यारे सिंह,पं अरविन्द शुक्ला शास्त्री,दुर्गेश पाणडेय,श्यामलाल पाण्डेय,राम विलास यादव योग शिक्षक,देवी दयाल गिरी,पंचम गिरी, मन्नी महंत,रामबचन गिरी,सुभास गिरी व सभी गिरी परिवार के लोग व स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App